महिलाओं को सिलाई सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने वाली श्रद्धा का टीचर्स डे पर हुआ सम्मान

भिलाई. CG Prime News. कोविड संकट में महिलाओं को सिलाई सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने वाली नई पहल की संयोजिका श्रद्धा पुरेंद्र साहू का शिक्षक दिवस पर सम्मान किया गया। रिसाली सेक्टर के BSP स्कूल में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों और महिलाओं ने श्रद्धा को अपना गुरु मानकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्रद्धा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं। सिलाई मशीन भी उन्होंने स्वयं ही उपलब्ध कराया है। फिलहाल इस समय 35 से ज्यादा महिलाएं यहाँ सिलाई सिख रहीं है। शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सुषमा वर्मा, मधु तिवारी, मुस्कान वर्मा, मांडवी देवांगन, किरण साहू, नूतन साहू सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

Related posts

एअर इंडिया के ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट का पायलट नशे में मिला, उड़ान से पहले निलंबित

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, गरियाबंद में नाले के तेज बहाव में फंसी यात्री बस

बालोद में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 घायल रायपुर रेफर