साहू समाज के मरोदा इकाई चुनाव में संस्कार पैनल की एकतरफा जीत

भिलाई. CG Prime News.साहू समाज के मरोदा इकाई चुनाव में सोमवार को संस्कार पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। अपने प्रतिद्वंद्वी विकास पैनल के उम्मीदवारों को हराते हुए संस्कार पैनल के अश्विनी साहू ने अध्यक्ष, पुनीत दास ने उपाध्यक्ष और लेसु साहू ने महिला उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया। रिसाली नगर निगम बनने के बाद साहू समाज ने 15 इकाई को मिलाकर रिसाली तहसील का गठन किया है। जिसमें से 9 इकाइयों में 15 मार्च से लेकर 24 मार्च तक चुनाव कराए जा रहे हैं। 25 मार्च के बाद परिक्षेत्र और तहसील का चुनाव होगा।

Related posts

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, भूपेश बघेल की आपत्ति पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

दंतेवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बुलेट की जोरदार टक्कर, सहायक सचिव की मौत

Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सितंबर में इतना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर