कारोबारी दोपहिया वाहन में मिला 34.67 लाख, पुलिस ने किया जब्त

चुनाव में आने लगा रुझान

CG Prime News@Bhilai. दो पहिया वाहन में नोटों का बंडल भर कर जा रहे एक कारोबारी को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन की तलासी लेने पर उसमें 34 लख रुपए मिले। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

पुलिस ने बताया कि तेलघानीनाका में नेमीचंद गली के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लाखेनगर चौक निवासी हेमंत मेघानी अपनी दोपहिया वाहन से समता कॉलोनी की ओर आ रहा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए वहां को रोका। उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 5- 5 सौ के 34 लाख 67 हजार रुपए मिले। राशि के संबंध में पुलिस ने हेमंत से पूछताछ की, तो वह कुछ बात नहीं पाया और न ही कोई दस्तावेज भी पेश कर सका। इसके बाद पुलिस ने पूरी राशि को धारा 102 के तहत जप्त कर लिया।

Related posts

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, भूपेश बघेल की आपत्ति पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

दंतेवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बुलेट की जोरदार टक्कर, सहायक सचिव की मौत

Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सितंबर में इतना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर