भिलाई में गरबा खेलकर लौट रही स्कूटी सवार युवती को कार ने मारी ठोकर, अस्पताल में मौत

भिलाई में गरबा खेलकर लौट रही स्कूटी सवार युवती को कार ने मारी ठोकर, अस्पताल में मौत

CG Prime News@भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई टाउनशिप में गरबा खेलकर स्कूटी से घर लौट रही 18 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। सेक्टर-5 के फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर सीमेंट प्लांट के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में युवती के साथ स्कूटी पर सवार 17 वर्षीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती ने रात करीब 3 बजे दम तोड़ दिया। घायल युवक का इलाज जारी है।

भिलाई में गरबा खेलकर लौट रही स्कूटी सवार युवती को कार ने मारी ठोकर, अस्पताल में मौत

तालपुरी बी ब्लॉक की निवासी थी

मृत युवती की पहचान अक्षिता अवचट (18) के रूप में हुई है। वह भिलाई तालपुरी बी ब्लॉक की निवासी थी। उसके पिता गजानन अवचट लोको पायलट हैं। पुलिस के मुताबिक, अक्षिता अपने पड़ोस में रहने वाले आयुष कुमार साहू (17) के साथ गरबा खेलने गई थी।

गरबा खेलने के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गरबा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अक्षिता और आयुष स्कूटी से तालपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। दोनों फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 स्थित सीमेंट प्लांट के पास सामने से रॉन्ग साइड में आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष घटनाक्रम के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत

हादसे के बाद अक्षिता की हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रात करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल आयुष कुमार पचौरी का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की खबर मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

भिलाई नगर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दुर्घटना में शामिल कार का रजिस्ट्रेशन नंबर CG 07 CH 232 बताया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है। अक्षिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

Related posts

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने की शस्त्र पूजा, पुलिसकर्मियों ने की हर्ष फायरिंग

जेडी स्टील प्लांट में पिघला गर्म लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, जान बचाने दौड़ा, वीडियो वायरल

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर हुई तीखी बहस