रानी सती मंदिर लूट का खुलासा, ₹18 लाख बरामद

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानी सती मंदिर के पास रविवार रात हुई लूट की घटना का सरगुजा पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम व्यवसायी अनिल अग्रवाल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सत्तीपरा मंदिर के समीप बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर पैसे से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई

घटना की रिपोर्ट मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सरगुजा पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित जांच शुरू की। लगातार दबिश और सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने लूट की गई करीब 18 लाख रुपये की नगद राशि और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया।

आरोपियों की पहचान

पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही गिरफ्तारी से संबंधित औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी। प्रेस नोट शीघ्र जारी होगा

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत