छत्तीसगढ़ में रेंजर 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सरपंच से की थी पैसों की डिमांड

छत्तीसगढ़ में रेंजर 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सरपंच से की थी पैसों की डिमांड

CG Prime News@रायगढ़. छत्तीसगढ़ में 15 हजार रिश्वत लेते एक रेंजर एसीबी के हत्थे चढ़ गया। एसीबी (ACB) की टीम ने रेंजर को सरपंच से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पूरा मामला रायगढ़ में खरसिया का है। जहां पदस्थ रेंडर ने वन भूमि को आबादी घोषित करने सरपंच से पैसों की डिमांड की थी।

15 हजार की थी डिमांड
मिली जानकारी के अनुसार खरसिया रेंज में पदस्थ रेंजर टीपी वस्त्रकार ने ग्राम पंचायत खडग़ांव के सरपंच बजरंग सिदार से वन भूमि को आबादी घोषित करने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की थी। रेंजर टीपी वस्त्रकार को सरपंच रिश्वत नहीं देना चाहता था।

एसीबी में शिकायत की थी
सरपंच ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में कर दी थी। जिसके बाद आज छापेमार कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि, ताम्रध्वज वस्त्रकार का कुछ दिनों पहले धरमजयगढ वनमंडल से रायगढ़ वनमंडल के खरसिया रेंज में तबादला हुआ था। जिसके बाद रिश्वत केस में वह पकड़ा गया है।

Related posts

Spider-Man Brand New Day: भारत में सबसे ज्यादा कमाई, नम्बर -1 मूवी

JSSC CGL विवाद: 17वें दिन छात्रों का विस घेराव, रांची में कड़ा सुरक्षा घेरा

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर