देश के कई राज्यों में बारिश का कहर, MP-Rajasthan में बाढ़ का खतरा

भारी बारिश के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात।

UP में 10 नदियां उफान पर, मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से हालात गंभीर

मध्य प्रदेश। Rain wreaks havoc in several states; flood threat in MP and Rajasthan. देश के कई हिस्सों में मानसून की तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, उज्जैन और देवास समेत कई शहरों में रविवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।

राजस्थान में डैम ओवरफ्लो, सड़कों पर कई फीट पानी

राजस्थान में भी भारी बारिश का असर कई जिलों में दिखाई दे रहा है। जयपुर के कानोता और झालावाड़ के कालीखाड़ डैम में पानी बढ़ने के बाद दोनों ओवरफ्लो हो गए हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी जमा हो गया। बाड़मेर में भी भारी बारिश के कारण प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी और हॉस्पिटल रोड सहित कई इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भरने की स्थिति सामने आई है। कई दुकानों और मकानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में 10 नदियां खतरे के निशान के ऊपर

उत्तर प्रदेश में भी नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। गंगा और यमुना समेत करीब 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फर्रुखाबाद और बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंच गया है। कई सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं, जबकि करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी जा रही है। कुछ इलाकों में लोगों ने सड़कों के किनारे टेंट लगाकर अस्थायी ठिकाने बनाए हैं।

काशी में घाटों तक पहुंचा गंगा का पानी

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। 84 घाटों को जोड़ने वाले कई रास्तों पर पानी भर गया है। गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंचने की सूचना है। इससे घाटों पर होने वाली गतिविधियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित राज्यों में प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचने की अपील की जा रही है।

Related posts

रांची में विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

Spider-Man Brand New Day: भारत में सबसे ज्यादा कमाई, नम्बर -1 मूवी