राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

CG Prime News@रायपुर.Rahul Gandhi’s visit to Chhattisgarh  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की। कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की। करीब 4 घंटे के कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

टपरी पर पी चाय

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान अभनपुर पहुंचे राहुल गांधी ने एयरपोर्ट के पास रुककर एक टपरी पर चाय पी। इस दौरान सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

प्रदेश की राजनीति को लेकर हुई चर्चा

पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि, राहुल गांधी ने कार्यक्रम में सीनियर नेताओं और पूर्व मंत्रियों से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की। इसके साथ ही करीब 70 लोगों का डेलिगेशन भी राहुल गांधी से मिला, जिसमें पूर्व विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। प्रदेश की राजनीति को लेकर राहुल गांधी से चर्चा हुई है। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग दी।

नेता प्रतिपक्ष हुए धक्का-मुक्की के शिकार

अभनपुर में चल रहा शिविर पूरी तरह से गोपनीय है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए थे। यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ रही कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत धक्का-मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जिला-शहर अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर

कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में शुरू हो चुका है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए हैं।

शिविर को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। कांग्रेस नेताओं को गांवों में रुककर ग्रामीणों से संवाद करने, मनरेगा की जमीनी स्थिति समझने, नशे की समस्या पर चर्चा करने और स्थानीय सामाजिक-आर्थिक हालात का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशिक्षण में योग, मार्शल आर्ट्स, व्यक्तित्व विकास और संगठन प्रबंधन के सत्र भी रखे गए हैं। अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मीडिया हैंडलिंग, जनसंपर्क, राजनीतिक रणनीति और बूथ प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

Related posts

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा