नेहरू नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका व ग्राहक गिरफ्तार

नेहरू नगर स्थित मकान में पुलिस की रेड के दौरान संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार।

भिलाई.  जिला दुर्ग के स्मृति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में संचालित अनैतिक देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए इस अवैध गतिविधि की संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। मौके से 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया गया। (Prostitution racket busted in Nehru Nagar, operator and customer arrested)

सूचना पर महिला रक्षा टीम और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान नंबर 146/8 में दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि मकान में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। मौके से संचालिका और एक ग्राहक को पकड़ा गया, जबकि 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत थाना स्मृति नगर में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों में विद्या विहार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और जयंती नगर मस्जिद के पास रहने वाला 25 वर्षीय अमन शेख शामिल है।

मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी जब्त

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री और 5,500 रुपये नगद जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि यह अवैध गतिविधि आर्थिक लाभ के उद्देश्य से संचालित की जा रही थी। अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़

पुणे में नानी के घर छुट्टी मनाने आई 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला