भिलाई के सेक्टर 5 में पुलिस रेड, अवैध रूप से सट्टा खेलते 4 व्यक्ति गिरफ्तार

भिलाई के सेक्टर 5 में पुलिस रेड, अवैध रूप से सट्टा खेलते चार व्यक्ति गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. Four Accused Arrested for Gambling in Bhilai भिलाई के सेक्टर पांच क्रॉस स्ट्रीट चार के पास मंच में अवैध रुपए सट्टा खेल रहे चार लोगों को भिलाई नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 43 हजार रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

सट्टा-पट्टी लिखने की मिली थी सूचना

पुलिस ने बताया कि 23 मार्च को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-05 क्रॉस स्ट्रीट-4 के पास मंच के समीप अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से चार व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।

आरोपियों को किया गिया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कैश राशि और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 6, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. संजय सेनापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी शांति नगर सुपेला, भिलाई
2. संतोष कुमार चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी सेक्टर-05 भिलाई
3. दिनेश कुमार, उम्र 56 वर्ष, निवासी सेक्टर-04 भिलाई
4. मनीष, उम्र 48 वर्ष, निवासी नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई

आरोपियों से जब्त सामग्री

1. कैश राशि
2. दो वीवो कंपनी के मोबाइल
3. एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल
4. एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल
5. अन्य 2 मोबाइल
कुल अनुमानित कीमत : 43,000 रुपए

 

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार