दुर्ग जिले में होली के पहले पुलिस का अभियान, 70 हजार का अवैध शराब जब्त

दुर्ग जिले में होली के पहले पुलिस का अभियान, 70 हजार का अवैध शराब जब्त

CG Prime News@दुर्ग. Police seized illegal liquor worth Rs 70,000 in Durg district दुर्ग जिले में होली त्योहार के पहले पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्ती से छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 33 प्रकरणों में कुल 70 हजार रुपए का अवैध शराब जब्त किया है। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 710 पौवा शराब जब्त किया गया है।

विशेष अभियान चला रही पुलिस

दुर्ग पुलिस ने बताया कि होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की कार्रवाई की गई।

इन थानों के अंतर्गत की गई कार्रवाई

अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत कुल 20 प्रकरण पंजीबद्ध कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अंडा- 01, धमधा- 01, कुम्हारी- 01, पुलगांव-03, मोहन नगर- 02, भिलाई नगर – 01, जामुल – 01, नेवई -02, जामगांव – 01, नंदिनी नगर – 03, उतई – 02, रानीतराई – 01 एवं पाटन – 1।

इसी प्रकार आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत कुल 13 प्रकरण कायम किए गए। थाना-वार धारा 36(च) की कार्यवाही
अंडा – 01, धमधा – 01, कुम्हारी – 01, पुलगांव – 01, मोहन नगर – 01, भिलाई नगर – 01, जामुल – 01, नेवई – 01, जामगांव – 01, नंदिनी नगर – 01, उतई – 01, रानीतराई – 01 एवं पाटन – 01।

इस कार्रवाई के दौरान कुल 710 पाव अवैध देशी शराब जब्त की गई है। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70,000 रुपये है। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त 2 दुपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इस अभियान में संबंधित थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों, पेट्रोलिंग टीम, बीट स्टाफ और विशेष टीमों की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब के सेवन एवं विक्रय से दूर रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related posts

छत्तीसगढ़ के ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, DGP को नोटिस

बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, साइकिल सिखाने के बहाने गंदी हरकत