बिलासपुर. कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। 27 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर पुलिस ने ग्राम जलसों में छापेमारी कर 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
आरोपी के घर से मिला अवैध शराब का जखीरा
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी जंतरी लाल सूर्यवंशी (49 वर्ष) के घर के पीछे बाड़ी से दो प्लास्टिक डिब्बों में 10 लीटर और 15 लीटर कुल 25 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की। आरोपी के पास शराब रखने या बनाने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
मामले में थाना कोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है।
जनअपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।