पीकअप चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जंगल से बरामद हुई चोरी की पीकअप और आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम। जिले में पीकअप वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की वाहन बरामद कर ली है। 25 मार्च 2026 की रात बिडोरा स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी पीकअप (CG07CA2263) को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। वाहन की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।

सीसीटीवी और जांच से मिला सुराग

घटना की रिपोर्ट पर थाना स. लोहारा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास सघन जांच, पतासाजी और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिससे आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।

जंगल से बरामद हुई वाहन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बानो जंगल क्षेत्र से चोरी की पीकअप बरामद की और आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी (35), निवासी बिडोरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त डुप्लीकेट चाबी भी जब्त की गई।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में चमका भिलाई का हुनर, वेदश्री कलासंगम की छात्राओं ने जीते कई राष्ट्रीय सम्मान

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक