दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती, पुलिस ने रेड मारकर एक संदिग्ध को पकड़ा

दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती, पुलिस ने रेड मारकर एक संदिग्ध को पकड़ा

CG Prime News@दुर्ग. Opium cultivation in Samoda, Durg district दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस के साथ एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने रेड कार्रवाई की है। 1 एकड़ में अफीम की लहलहाती फसल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने पूरे खेत को कब्जे में ले लिया है। वहीं एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चल रही जांच

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को समोदा गांव में अफीम की खेती की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है। बतां दें कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती की यह पहला मामला है। ऐसे में नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस के अभियान को बड़ी सफलता मिली है।

 

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार