अब ट्रेन में चेनपुलिंग करने वालों की खैर नहीं, 46 लोगों पर मामला दर्ज

CGPrimenews. अब ट्रेनों में चेनपुलिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने रेलवे द्वारा अभियान चलाया जा रहा हैं। रेलवे पुलिस (RPF) एक टीम तैयार कर लगातार कार्यवाही कर रही है। गौरतलब है कि पिछले माह अगस्त में 46 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई। गाड़ियों में चेनपुलिंग की घटनाओं से ना केवल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होता है बल्कि कई लोगों का आवश्यक कार्य भी प्रभावित होता है।रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अनाधिकृत रूप से चेनपुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: राम मंदिर चंदा विवाद पर जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

दुर्ग में रोजगार मेला 10 जुलाई को, 1342 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग में स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा: जनदर्शन में मीटर तोड़कर किया प्रदर्शन