एक-दो नहीं, सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती है मानसून में सुबह की पहली धूप!

लाइफस्टाइल .क्या आपको भी रोजाना सुबह जल्दी उठने की आदत है? अगर नहीं, तो डाल दीजिए क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको मॉर्निंग सनलाइट के कुछ ऐसे फायदों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी सोचेंगे कि भला हम ये मिस कैसे कर रहे हैं! खासतौर से मानसून के सीजन में यह आदत अपनाने से हड्डियों में मजबूती लाने के साथ-साथ पिंपल फ्री स्किन पाने में भी मदद मिल सकती है, क्योंकि विटामिन-डी त्वचा की एलर्जी से भी छुटकारा दिलाने में भी आपकी मदद करता है।

इम्युनिटी बढ़ाए

सूरज की पहली धूप न सिर्फ शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में मददगार होती है, बल्कि मानसून में आपकी इम्युनिटी को भी दुरुस्त बनाती है। ऐसे में, आप कई वायरल इन्फेक्शन से बच सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बनाए बेहतर

सुबह सूरज की पहली किरण त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। ऐसे में, आपकी स्किन ग्लो करती है और अपने आप डिटॉक्स होने लगती है। इसलिए अगर आप भी खूबसूरत और खिली-खिली त्वचा चाहते हैं, तो इस आदत को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

कील-मुंहासों से छुटकारा

पिंपल्स हार्मोनल बदलाव ही नहीं, बल्कि कई बार गलत खानपान और रहन सहन के कारण भी हो सकते हैं। खासतौर से मानसून में यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में, बता दें कि सुबह की पहली धूप आपको एक्ने फ्री स्किन देने में भी काफी मदद करती है।

हेल्दी स्किन

मानसून के दिनों में हवा में ज्यादा नमी होने के कारण कई लोग कोई मॉइस्चराइजर लगाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में, त्वचा तो रूखी होती ही है, साथ ही प्रदूषण से भी स्किन को काफी नुकसान होता है। वहीं, अगर आप रोजाना कुछ देर सूरज की पहली किरणों के आगे बैठते हैं, तो इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और स्किन हेल्दी होती है।

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: राम मंदिर चंदा विवाद पर जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

दुर्ग में रोजगार मेला 10 जुलाई को, 1342 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग में स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा: जनदर्शन में मीटर तोड़कर किया प्रदर्शन