नवमतदाता युवा ही नए भारत के आधार – पाण्डेय

छात्र-छात्राओं से मिलकर की चर्चा

CG Prime News@भिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को एक साथ देश के 5 हजार स्थानों पर नमो नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। पहली बार प्रधानमंत्री मतदान करने वाले युवाओं से रूबरू होंगे। इस सम्मेलन में अधिक से अधिक नवमतदाता युवा हिस्सा ले सकें। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उनका पंजीयन कराया जा रहा है।

प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय मंगलवार को भिलाई के विभिन्न कालेजों एवं शिक्षण संस्थानों में युवाओं से मुखातिब हुए। उनका कहना है कि नमो नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों में युवाओं से रूबरू होंगे और उनसे चर्चा करेंगे। इस संबंध में लगातार स्कूलों, कालेजों एवं कोचिंग संस्थानों में युवाओं से संवाद कर सम्मेलन के लिए उनका पंजीयन कराया जा रहा है। आज सेक्टर -7 कल्याण कालेज, एबीएस इंस्टीट्यूट, सेक्टर -4 नवीन कामर्स क्लासेस, कुरूद शासकीय स्कूल, चंदू सर क्लासेस आदि में छात्रों से संवाद किया एवं उनका पंजीयन इस सम्मेलन के लिए कराया। श्री पाण्डेय ने कहा कि नवमतदाता युवा ही नए भारत के आधार है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सशक्त युवा, सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से आकाश ठाकुर, विशालदीप नायर, राहुल परिहार, गोल्डी सोनी, रोहन सिंह, रितुराज शर्मा, कवर पाल सिंह, मयंक गुप्ता, सन्नी यादव, यशवंत राजपूत, कमलेश सिंह, शेखर शाह, दीपक निर्मलकर एवं हर्ष जैन रेहान अहमद उपस्थित थे।

Related posts

BSP में लोहा चोरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF DIG का दिल्ली ट्रांसफर 

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर