21 जून को होगी NEET की दोबारा परीक्षा, अगले साल से ऑनलाइन होगा एग्जाम

21 जून को होगी NEET की दोबारा परीक्षा, अगले साल से ऑनलाइन होगा एग्जाम

CG Prime news @दिल्ली.The NEET re-examination will be held on June 21. NEET एग्जाम को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब अगले साल से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। पेपर लीक होने के बाद सरकार ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे।

21 जून को होगी परीक्षा

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे।’ इससे पहले 3 मई को यह एग्जाम देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’

21 जून को होगी NEET की दोबारा परीक्षा, अगले साल से ऑनलाइन होगा एग्जाम

NEET पेपर लीक केस अब तक 7 गिरफ्तारियां

CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, राज्यों से बात करूंगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों का पालन करने के बावजूद यह उल्लंघन कैसे हुआ। ऐसे में सरकारी मशीनरी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बार कोई अनियमितता न हो। मंत्री के रूप में, अभिभावक के रूप में, अधिकारी के रूप में हमें परीक्षा रद्द करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें सुधारों के लिए कई सुझाव मिले हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। NTA का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हुआ था। इसके अलावा मैं उम्मीदवारों के परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से बात करूंगा।

Related posts

अमरनाथ यात्रा 2026: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की बाबा बर्फानी की पहली पूजा

धमतरी में मछली कारोबारी की हत्या, मजदूरी विवाद में 40 से अधिक बार चाकू मारा

छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने समाज को दिया 1 करोड़ दान