नीट पेपर लीक, संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, खडग़े ने मांगा इस्तीफा

नीट पेपर लीक, संसद के दो सदनों में जमकर हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, खडग़े ने मांगा इस्तीफा

CG Prime News@दिल्ली. Opposition protests in Parliament over the NEET paper leak issue. संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन के बाहर और अंदर दोनों ओर घमासन मचा हुआ है। एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक मुद्दे पर जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर सदन में विपक्ष ने भी इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए प्रदर्शन किया। बुधवार को विपक्ष ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर हंगामा किया। हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

नीट पेपर लीक, संसद के दो सदनों में जमकर हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, खडग़े ने मांगा इस्तीफा

काले कपड़े में संसद पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्षी पार्टियां 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक का विरोध कर रही हैं। सदन के बाहर निकलकर भी विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। बैनर-पोस्टर लहराए।

नीट पेपर लीक, संसद के दो सदनों में जमकर हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, खडग़े ने मांगा इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि, वे सदन में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा तभी चाहते हैं जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से लगातार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है। लेकिन विपक्ष मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

INDI गठबंधन का व्यवहार बहुत गैर-जिम्मेदाराना है

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा, INDI गठबंधन का व्यवहार बहुत गैर-जिम्मेदाराना है। हम संसद में उनके इस लोकतंत्र-विरोधी व्यवहार को साफ देख सकते हैं। संसदीय मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अभी-अभी बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय

राजनाथ सिंह ने कहा- दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश के छात्रों और युवाओं को कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
हमारे छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत के जागरूक, परिपक्व और विवेकशील युवा ऐसे भ्रामक प्रयासों को भली-भांति समझते हैं और वे प्रगति, विकास तथा राष्ट्रनिर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे।

 

Related posts

स्कूल-कॉलेज के सामने हेरोईन बेचते युवक गिरफ्तार, दुर्ग में 1.36 लाख की नशीली टेबलेट जब्त

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दोषियों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार

दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाए, 50 शिक्षक बसों में ले गए