CG में नक्सलियों ने की हेड कॉन्स्टेबल के भाई की हत्या, मुखबिरी के शक में 7 दिन में तीन युवकों की हत्या

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@ जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार रात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के भाई को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने हेड कांस्टेबल के भाई की हत्या घर के बाहर करके शव वहीं फेंक दिया। पूरा मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के तीमेनार गांव का है।

घर के सामने की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम 27 वर्षीय कारम सन्नू है। उसका भाई दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। मृतक मंगलवार रात अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान कुछ हथियारबंद नक्सली आए और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृृृृृृृतक के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

लगाया जन अदालत
बीजापुर जिले में नक्सली लगातार पुलिस मुखबिरी के शक में युवकों की हत्या कर रहे हैं। इससे पहले 22 और 26 अगस्त को भी नक्सलियों ने दो युवकों को मुखबिरी के शक में जन अदालत लगाकर मौत के घाट उतार दिया था।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार