छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने किया विस्फोट, 3 जवान शहीद, चल रही मुठभेड़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने किया विस्फोट, 3 जवान शहीद, चल रही मुठभेड़

CG Prime news@जगदलपुर. छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा में नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में जोरदार विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट की चपेट में आकर तीन जवान शहीद ( martyred) हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट के बाद फायरिंग कर दी है। जिसका सुरक्षा बल के जवान बहादुरी से जवाब दे रहे हैं।

नक्सलियों की मौजदूगी पर फोर्स किया रवाना

तेलंगाना के मुलुगु जिले के जंगल में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। ऐसे में यहां से ग्रेहाउंड और सुरक्षा बल के जवानों को रवाना किया गया था। मुलुगु के जंगल में जैसे जवान पहुंचे नक्सलियों ने सुरक्षाबालों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया। इस ब्लास्ट में ग्रेहाउंड के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

ब्लास्ट के बाद फायरिंग

बारुदी सुरंग ब्लास्ट होते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी चल रही है। इस फायरिंग में 3 जवानों के घायल होने की खबर है। मुठभेड़ में घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज चल रहा है। इधर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर मुलुगु जिले में हुए इस ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा बल अलर्ट हैं। दरअसल इन दोनों राज्यों के बॉर्डर पर भी कर्रेगुट्टा के जंगल में भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार