छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में नक्सली मुठभेड़, 1 जवान शहीद, 3 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में नक्सली मुठभेड़, 1 जवान शहीद, 3 नक्सली ढेर

CG Prime News@जगदलपुर. Naxalite encounter on Chhattisgarh-Maharashtra border, 1 jawan martyred छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सी (C)-60 कमांडोज की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक महिला जवान भी घायल हो गई है।

सर्चिंग पर निकली थी फोर्स

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अबूझमाड़ के जंगल में सर्चिंग पर निकली फोर्स की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान C-60 के जवान, कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हेलीकॉप्टर से भामरागढ़ उप-जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान इनका निधन हो गया।

मुठभेड़ की पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की

यह पूरा मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र का है। मुठभेड़ की पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की है। मुठभेड़ में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाया गया है। मौके से एक-AK-47 और एक एसएलआर (SLR) राइफल बरामद की गई है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

Related posts

प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर से विधानसभा पहुंचे जन सुराज के पहले विधायक

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह की बड़ी जीत, दूसरी बार बीजेपी को झटका

HYU के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से1.49 लाख गबन का आरोप