Big Breaking: नाले में बहती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, मौके पर पहुंची नंदिनी पुलिस

भिलाई@CG Prime News. भिलाई शहर से लगे नंदिनी धमधा मार्ग स्थित नाले में बुधवार सुबह युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक के शरीर पर चोट के ताजा निशान है। पैरों में लगे चोट से खून बहता हुआ मिला है। राहगीरों ने उफनते नाले में लाश देखकर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे नंदिनी थाना के जवानों ने गोताखोरों की मदद से लाश को नाले से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या की दृष्टि से जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रहवासी क्षेत्र से दूर बहने वाले इस नाले में लाकर युवक की लाश को फेंकने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Related posts

भिलाई निगम चुनाव 2026: कल्याण कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी

साड़ी पहनकर AK 47 चलाया, IPS अंकिता से PHQ ने मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पेड़ से टकराई, 5 यात्रियों की मौत