मुजगहन पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

मुजगहन पुलिस ने धनेली ओवरब्रिज के पास से 21.206 किलो गांजा जब्त कर दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रायपुर. थाना मुजगहन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया धमतरी रोड स्थित धनेली ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर बिक्री की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस टीम की घेराबंदी

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव (45 वर्ष), जिला यवतमाल, महाराष्ट्र एवं नरेश नाथनी मुदी (54 वर्ष), जिला रायगढ़, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग एवं थैले से कुल 21.206 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,60,300 बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

End-to-End जांच जारी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी है।

Related posts

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने जीते 4 मेडल, शूटिंग में आया डबल सिल्वर समेत 3 पदक

छत्तीसगढ़ स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2026-27, दशहरा, दिवाली और विंटर में इतने दिन मिलेगी छुट्टी

गणेश दिखाने ले जा रहे पिता की बाइक को कार ने मारी ठोकर, बेटे और भतीजे की मौत