मोहारा पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

चौकी मोहारा पुलिस ने 52 पौवा अवैध शराब व स्कूटी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

राजनांदगांव. जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी मोहारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की एवं अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, सट्टा एवं गांजा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी मोहारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी।

मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई

उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे, चौकी प्रभारी मोहारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ढारा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी ऊधोराम टानडेकर एवं करन सिन्हा को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 52 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की (कीमत लगभग 6200 रुपये) तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी (कीमत लगभग 80,000 रुपये) जब्त की गई।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे, सहायक उप निरीक्षक सुमन कर्ष, प्रधान आरक्षक महादेव साहू तथा आरक्षक ऋषि मानिकपुरी एवं मनी ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा