भिलाई। MMI Narayana Hospital’s free health camp successful; over 200 people underwent check-ups.लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा सेक्टर-4 स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकों से आवश्यक सलाह प्राप्त की।
हृदय रोग विशेषज्ञ ने की मरीजों की जांच
शिविर में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच की। उन्होंने सीने में दर्द, अनियमित हृदय गति, सांस फूलना, थकान, उच्च रक्तचाप और अन्य कार्डियक समस्याओं से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।
निःशुल्क जांच सुविधाओं का मिला लाभ
शिविर में आने वाले लोगों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर जांच, ब्लड प्रेशर परीक्षण एवं नेत्र रोग जांच की विशेष व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया। जांच के दौरान कई लोगों को प्रारंभिक स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी मिली, जिससे उन्हें समय रहते उपचार कराने का अवसर प्राप्त हुआ।
स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान से गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
जनहित में आगे भी होंगे ऐसे आयोजन
एनएच क्लीनिक संचालक हर्ष पांडेय ने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय नागरिकों ने एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया।