दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे पर बदमाशों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक

दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे पर बदमाशों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पुलिसकर्मी के बेटे पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले युवक को फोन कर कातुलबोर्ड के मैदान में बुलाया। वहां पहुंचते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक संभल पाता उससे पहले ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

सिर, पेट में गंभीर चोंटे

बदमाशों के हमले में घायल पुलिसकर्मी के बेटे के पेट, सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

किसी बहाने से फोन कर बुलाया

घायल युवक का नाम टिकेश्वर यादव (25) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने टिकेश्वर को किसी बहाने से फोन कर मैदान में बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल के पिता पुलिस विभाग में हैं और सीएफ बटालियन में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि वे आईजी की गाड़ी चलाते हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत, मोहन नगर पुलिस टीम और सीएसपी दुर्ग सिटी हर्षित मेहर अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। विवाद की असल वजह क्या है पुलिस अब इस पहलु पर भी जांच कर रही है।

 

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत