125 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रही फिल्म की पकड़
मुंबई। Mirzapur: The Movie’ makes a splash at the box office; rakes in crores even on the fifth day. मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में मजबूत कमाई करने के बाद सोमवार को कलेक्शन में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने इसके बावजूद 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। अब रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई करीब 32 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन कलेक्शन घटकर करीब 16 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़ेंः धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ
पांचवें दिन कितनी हुई कमाई?
सैकनिल्क के शुरुआती ट्रेंड के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भारत में करीब 15.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का पांच दिनों का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 125.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। टिकटों की कीमतों में मंगलवार को मिलने वाली छूट का फायदा भी फिल्म को दर्शकों की संख्या के रूप में मिला। वीकडेज में भी फिल्म का करोड़ों में कारोबार करना इसके मजबूत प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहा है।
पहले मंगलवार की कमाई में टॉप फिल्मों में शामिल
फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों के पहले मंगलवार के कलेक्शन के मामले में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ 58 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ ने 23.31 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘मिर्जापुर द मूवी’ 15.35 करोड़ रुपये के साथ शीर्ष फिल्मों में शामिल है।
क्या 200 करोड़ क्लब में पहुंचेगी फिल्म?
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का अनुमानित बजट करीब 90 से 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर बजट की पुष्टि नहीं की है। पांच दिनों में 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई के बाद फिल्म अपनी लागत से आगे निकल चुकी है। अब निगाहें आने वाले वीकेंड पर हैं। अगर फिल्म की रफ्तार बरकरार रहती है तो दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री की संभावना मजबूत हो सकती है। हालांकि अंतिम आंकड़े आने के बाद ही फिल्म की वास्तविक कमाई की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।