CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले के नेवई थाना पुलिस ने न्यूड फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवा निषाद उम्र 40 वर्ष ने मनीषा निषाद के नाम से एक फेक फेसबुक आईडी बनाया था। जिससे माध्यम से लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती कर उनसे चैट करता था। फेसबुक आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर 7745912919 में पीडि़ता से आरोपी का परिचय हुआ।
नौकरी दिलाने के नाम पर जीता भरोसा
इसी बीच आरोपी ने पीडि़ता को लड़की बनकर अपनी बातों में फंसा लिया। नौकरी देने के नाम 18 अक्टूबर को उक्त मोबाइल नंबर से पीडि़ता के मोबाइल में मैसेज किया। काम के लिए पूछा। आरोपी ने पीडि़ता को नौकरी दिलाने के लिए दो सिंपल और एक न्यूड फोटो, विडियो मांगा। वादा किया कि उसे वह दुर्ग में होम सर्विस का काम दिला देगा। आरोपी के कहने पर पीडि़ता ने अपने वाट्सअप नंबर से आरोपी के वाट्सअप नंबर पर दो सिंपल और एक न्यूड फोटो भेजा। इसके अलावा 2 सेकंड का वीडियो वाट्सअप पर भेजा।
पैसे की करने लगा डिमांड
इसी बीच आरोपी का पीडि़ता के मोबाइल नंबर पर लड़के के नाम पर मैसेज आया। तब पीडि़ता को यह ज्ञात हुआ कि वह लड़की नहीं लड़का है और उसका नाम शिवा निषाद है। न्यूड फोटो और वीडियो मिलने पर आरोपी उससे पैसे की मांग करने लगा। पैसा नहीं देने पर राजनांदगांव मे होम सर्विस देने के लिए जाओ कहा गया।
पीडि़ता पहुंची सीधे थाने
पीडि़ता ने जब होम सर्विस देने से मना किया तो उसके भेजे गए न्यूड फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीडि़ता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर थाना तलब किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक ओमप्रकाश राजगढ़े की भूमिका रही।