भारतमाला परियोजना की साइट में बड़ा हादसा, SMS कंपनी की हाइवा ने अपने ही मजदूर को कुचला, मौत के बाद जमकर हंगामा

भारतमाला परियोजना की साइट में बड़ा हादसा, SMS कंपनी की हाइवा ने अपने ही मजदूर को कुचला, मौत के बाद जमकर हंगामा

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. मजदूर दिवस पर भारतमाला परियोजन (bharatmala project in durg) की साइट में बड़ा हादसा हो गया। एक मजदूर को उसी की कंपनी की हाइवा ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन की समझाइश पर कंपनी ने 2 लाख रुपए तत्काल मदद की। 15 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमत हुई। तब जाकर परिजन शांत हुए।

अलनोड करते समय हाइवा ने कुचला

एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि पाटन थाना अंर्तगत घटना बुधवार अल सुबह देवादा और फुंडा के बीच की है। भारतमाला परियोजना का टेंडर एसएमएस कंपनी को मिला है। देवादा और फुंडा के बीच कंपनी का डीपो है। जहां तुलसी गांव के पास काम चल रहा है। जहां से हाइवा से मटेरियल सप्लाई की जाती है। फुंडा निवासी अशोक वर्मा (46 वर्ष) एसएमएस कंपनी में अनलोडिंग कार्य करता था। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी थी। सुबह हाइवा गिट्टी लेकर पहुंचा। उसे अनलोड करने लगा। इसी बीच पीछे करते समय चालक को नजर नहीं आया। वह उसे कुचलते हुए निकल गया। आशोक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

Related posts

दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार, हिरासत में 3 महिलाएं 3 पुरुष

दुर्ग में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, पहले ही दिन 81% बच्चों को पिलाई गई दवा 

दुर्ग: 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग