इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुम्बई से गिरफ्तार, सट्‌टा सिंडिकेट का है मास्टर माइंड

मुंबई से गिरफ्तार हुआ IPL सट्टा नेटवर्क का आरोपी बाबू खेमानी

CG PRIME NEWS @Influencer Babu Khemani arrested from Mumbai, mastermind of betting syndicate

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जुड़े ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह ‘3 STUMPS’ नामक वेबसाइट के जरिए Indian Premier League (IPL) मैचों पर सट्टा खिलवा रहा था। उसके खिलाफ 13 अप्रैल को गंज थाना में FIR दर्ज की गई थी।

READ MORE –Durg: म्यूल खातों से साइबर ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार, 1.88 करोड़ के लेनदेन का खुलासा

देशभर में फैला था सट्टा नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि बाबू खेमानी ‘3 STUMPS’ ऑनलाइन बुक का संचालन कर देश के कई हिस्सों में सट्टा नेटवर्क फैला चुका था। वह मुंबई और भुवनेश्वर में किराए के मकानों से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। इन ठिकानों से बड़े स्तर पर आईपीएल मैचों पर दांव लगाए जाते थे, जिनमें भारी रकम का लेन-देन होता था।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

रायपुर पुलिस इससे पहले भी खेमानी के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। करीब तीन साल पहले प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत उस पर केस दर्ज कर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसने सट्टा नेटवर्क को और विस्तार दिया।

20 सटोरियों की गिरफ्तारी से खुला राज

हाल ही में क्राइम ब्रांच ने रायपुर समेत अन्य जगहों पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सभी ने बाबू खेमानी का नाम सामने लाया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर मुंबई में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, खेमानी डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा संचालित करता था। गिरोह के सदस्य अलग-अलग शहरों में रहकर काम करते थे और पैसों का लेन-देन ऑनलाइन माध्यमों से किया जाता था, जिससे पुलिस के लिए नेटवर्क तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था।

Related posts

राहुल गांधी के खिलाफ FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश

अमरनाथ यात्रा 2026: अब तक 25 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

दुर्ग पुलिस लाइन में अग्निशमन दिवस सप्ताह का आयोजन