महाकुंभ में पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्चों को बोला खो गई, पुलिस ने पूछताछ की तो कहने लगा मैने गंगा में धो लिया ये पाप

प्रयागराज। Crime in kumbh आस्था और श्रद्धा के महापर्व महाकुंभ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके गुमशुदा होने का नाटक किया। पुलिस जांच में मामला खुलकर सामने आया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति अपनी पत्नी को महाकुंभ के पावन स्नान के बहाने प्रयागराज लेकर गया। वहां पहले से ही उसकी हत्या की योजना तैयार थी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

भीड़भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद अपने बेटों से कहा कि उनकी मां मेले की भीड़ में खो गई है। Crime in kumbh जब बेटों ने अपनी मां की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी, तो मामला संदिग्ध लगने लगा। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों की मदद से पुलिस ने आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत