छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिली अर्धनग्न लाश, बाइक देखकर छोटा भाई पहुंचा तो आ गए आंख में आंसू

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिली अर्धनग्न लाश, बाइक देखकर छोटा भाई पहुंचा तो आ गए आंख में आंसू

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@जशपुर. छत्तीसगढ़ में एक कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना सारंगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे कांग्रेस नेता की खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। उनके सिर और गले पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। घटनास्थल से शव को करीब 20 मीटर घसीटकर ले जाया गया है। मृतक हरिराम पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य थे।

सड़क पर खड़ी मिली बाइक
पुलिस ने बताया कि मृतक सरिया के कमरीद गांव निवासी हरिराम पटेल किसी काम से बरमकेला गए थे। मंगलवार शाम को बाइक से घर के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह सिंगारपुर गांव के पास उनकी लाश मिली। कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल से मृतक हरिराम की बाइक, मोबाइल और लोहे का हथियार जैसे औजार मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

छोटे भाई ने देखा शव
परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हरिराम जब बरमकेला से घर लौट रहा था। तब उसने पत्नी को मोबाइल पर बताया कि वह धूमाभांठा गांव में है और कुछ देर में पहुंच रहा, लेकिन काफी देर के बाद भी जब वह नहीं पहुंचा तो छोटा भाई उसकी तलाश में निकला, सिंगारपुर गांव के पास रोड पर उसकी बाइक खड़ी मिली, पास में ही हरिराम का शव भी पड़ा था।

Related posts

सरकारी स्कूल में हेड मास्टर ने बच्चों के सामने उतारी पैंट, क्लास रूम में किया पेशाब

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, दान पेटी में राहुल सहित विपक्षी सांसदों ने डाला चंदा

बॉयफ्रेंड से शादी की जिद्द, रेडियो टावर पर चढ़ी युवती, थाने परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा