छत्तीसगढ़ में CM साय करेंगे गौ-धाम योजना का कोनी बिलासपुर से शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में CM साय करेंगे गौ-धाम योजना का कोनी बिलासपुर से शुभारंभ

CG Prime News@दुर्ग. CM Sai to Launch ‘Gau-Dham’ Scheme in Chhattisgarh प्रदेश में गौ-धाम योजना का शुभारंभ शनिवार 14 मार्च 2026 को बिलासपुर जिले के कोनी से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च 2026 को गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोनी, जिला बिलासपुर में गौ-धाम योजना का शुभारंभ करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अन्य गौ-धाम में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 1.30 बजे वर्चुअल जुड़कर राज्य के समस्त जिले में गौ-धाम योजना का शुभारंभ करेंगे।

वर्चुअल मोड में होगा शुभारंभ

दुर्ग जिले में पंजीकृत 4 गौ-धाम क्रमश: उमरपोटी, बासीन, चंदखुरी (सभी दुर्ग विकासखण्ड) और नारधा (विकासखण्ड धमधा) है। दुर्ग जिले में वर्चुअल मोड में शुभारंभ कार्यक्रम ग्राम उपरपोटी गौ-धाम में किया जाएगा। इस दौरान कोनी (बिलासपुर) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इन्हें बनाया कलेक्टर ने नोडल

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के सीईओ बजरंग दुबे को नोडल अधिकारी और पशुचिकित्सा सेवाएं दुर्ग के उप संचालक डॉ. वसीम शम्स को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य दायित्व सौपे गए हैं। इसके अलावा जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी) एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चिप्स और सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को भी कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्य सौंपे गये हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ के ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, DGP को नोटिस

बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, साइकिल सिखाने के बहाने गंदी हरकत