छत्तीसगढ़ में तीन साल की बच्ची ने धोखे से पी महुआ की शराब, मां के पास लड़खड़ाते हुई पहुंची, नहला दो कहा और हो गई मौत

बलरामपुर. साढ़े 3 साल की एक मासूम बालिका ने पड़ोस में रहने वाली दादी के घर जाकर गलती से शराब पी ली। वह लडख़ड़ाते हुए घर पहुंची और बेहोश हो गई। बेटी के मुंह से शराब की महक आने पर परिजनों के साथ वह स्थानीय अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने हालत देखकर रेफर कर दिया। फिर उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 30 जुलाई को उसकी मौत हो गई। इस मामले में यह बात सामने आ रही है कि बालिका ने पानी समझकर शराब पी ली थी। मासूम की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना के ग्राम बैकुंठपुर निवासी सरिता पिता रामसेवक साढ़े 3 वर्ष 29 जुलाई को खेलते-खेलते बगल में रहने वाली बुआ दादी के घर चली गई। यहां पानी समझकर उसने शराब पी ली। फिर वह लडख़ड़ाते हुए घर पहुंची और बेहोश हो गई।

यह देख मां सावित्री ने उसे गोद में उठाया। मुंह से उसे शराब की दुर्गंध आई तो वह पड़ोस में रहने वाली फुआ सास के यहां गई। यहां उसने देखा कि टेबल पर महुआ शराब की बोतल और गिलास रखी है। तब उन्हें समझ में आया कि बेटी ने शराब पी ली है।

Related posts

BSP में लोहा चोरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF DIG का दिल्ली ट्रांसफर 

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर