Breaking: दुर्ग में 18 लाख की उठाईगिरी, पैसा जमा करने जा रहे कलेक्शन एजेंट की गाड़ी की डिक्की से रुपए पार

ुवतियां, दो पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग शहर के गंज पारा में एक कलेक्शन एजेंट उठाईगिरी का शिकार हो गया। सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे उसकी गाड़ी की डिक्की से 18 लाख रुपए पार हो गए। एएसपी (ASP) सुखनंदन राठौर ने बताया कि कलेक्शन एजेंट नमन चांडक ने तुरंत इसकी शिकायत दुर्ग सिटी कोतवाली में की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

दुर्ग में 18 लाख की उठाईगिरी, पैसा जमा करने जा रहे कलेक्शन एजेंट की गाड़ी की डिक्की से रुपए हो गए पार

शिकायत लेकर थाने पहुंचा पीडि़त

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कलेक्शन एजेंट नमन चांडक अपनी स्कूटी की डिक्की में पैसे रखकर एक बैंक में पैसा जमा करने गया। उसके बाद दूसरे बैंक के लिए निकल गया। इसी बीच गंज पारा के पास लक्ष्मी ट्रेडर्स में घुसा। वहां उसने गाड़ी पार्क की। इसी दौरान गाड़ी की डिक्की से अज्ञात बदमाश ने 18 लाख रुपए पार कर दिए। जब कलेक्शन एजेंट वापस आया तो गाड़ी की डिक्की में पैसे नहीं थे। जिसके बाद तुरंत वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा।

पुलिस ने की नाकेबंदी

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत वायरलेस मैसेज किया गया। जिसके बाद शहर की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है। वहीं सभी थानों को मैसेज भेजकर अलर्ट कर दिया गया। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Related posts

Spider-Man Brand New Day: भारत में सबसे ज्यादा कमाई, नम्बर -1 मूवी

JSSC CGL विवाद: 17वें दिन छात्रों का विस घेराव, रांची में कड़ा सुरक्षा घेरा

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर