बीजापुर में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या की, दहशत फैलाने फेका शव

Oplus_16908288

CG Prime News@जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत को मौत के घाट उतार दिया है। सुकमा के बाद अब बीजापुर जिले में भी नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की हत्या कर दी है। इसके बाद इलाके में भारी दहशत है।

अपहरण करके की हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को शिक्षादूत कल्लू ताती नेंड्रा की स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर अपने घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते से नक्सलियों ने उसको किडनैप कर लिया और फिर शुक्रवार की देर शाम को उसकी हत्या कर फिर शव को फेंक दिया। मृतक गंगालूर क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाके नेंड्रा में पदस्थ था। युवक तोड़का का रहने वाला था।

9 शिक्षादूतों की हत्या कर चुके हैं नक्सली

दरअसल सलवा जुडूम के दौर के बाद से जिन इलाकों में नक्सलियों ने अपना आधिपत्य जमाया था, वहां की स्कूल भवनों को ध्वस्त कर दिया था। बस्तर के कई स्कूलों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था, लेकिन जैसे ही धीरे-धीरे माहौल सही होता रहा तो सरकार ने बंद स्कूलों का दोबारा संचालन शुरू किया। इन स्कूलों में कई जगह स्थानीय युवाओं ने बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया। बन्द स्कूलों के पुनः संचालन के बाद अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या नक्सली कर चुके हैं।

शिक्षादूत टारगेट में

इनमें 5 बीजापुर और 4 शिक्षादूत सुकमा जिले से हैं। हाल ही में सुकमा में एक शिक्षादूत का नक्सलियों ने मर्डर किया था। इसके बाद भारी दहशत है। इलाके में हत्याओं का सिलसिला जारी है। इस बार शिक्षादूत नक्सलियों के टारगेट में हैं। उन्हें निशाना बनाकर हत्या कर रहे हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ के ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, DGP को नोटिस

बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, साइकिल सिखाने के बहाने गंदी हरकत