Durg: हुक्का, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की अवैध बिक्री, पुलिस रेड में 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में हुक्काइलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की अवैध बिक्री, पुलिस रेड में 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Illegal Sale of Hookahs and Electronic Cigarettes in Durg दुर्ग जिले की मोहन नगर थाना पुलिस ने रेड मारकर हुक्का और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस नशे का सामान बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 102100 रुपए का तंबाकू युक्त नशीला पदार्थ जब्त किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हुक्का और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेच रहा था

मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि 22 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का पिलाने संबंधी तंबाकू उत्पाद एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का भंडारण किया गया है। जिसे बेचा भी जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरियों में रखे हुक्का फ्लेवर, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, चारकोल और अन्य सामग्री जब्त की गई।

आरोपियों को भेजा जेल

प्रकरण में अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 21(1), 4 सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 तथा धारा 7 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, विक्रय, वितरण, भंडारण एवं विज्ञापन प्रतिषेध) अधिनियम 2019 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. राजेश जैन, उम्र 38 वर्ष, निवासी मालवीय नगर, दुर्ग
2. शैलेश जैन, उम्र 36 वर्ष, निवासी मालवीय नगर, दुर्ग

जब्त सामग्री

1. हुक्का फ्लेवर 55 पैकेट
2. इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट 40 नग
3. हुक्का नोजल 4 पैकेट
4. हुक्का कोल 4 पैकेट
5. नगदी रकम 600 रुपए
कुल अनुमानित कीमत 1,02,100 रुपए

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार