भिलाई में पीएम आवास योजना के तहत 34 हितग्राहियों को आवास

भिलाई में पीएम आवास योजना के तहत 34 हितग्राहियों को आवास आबंटन

भिलाईनगर। शासन की मंशानुसार मकानहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास आबंटन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में निगम सभागार कक्ष में एएचपी (Affordable Housing in Partnership) घटक के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटित करने हेतु लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लॉटरी प्रक्रिया में 34 हितग्राही चयनित

आयोजित लॉटरी कार्यक्रम में सभापति गिरवर बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डी. के. कोसरिया, पार्षद हरिओम तिवारी एवं आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन की उपस्थिति में कुल 34 पात्र हितग्राहियों के नाम लॉटरी के माध्यम से चयनित किए गए। चयनित हितग्राहियों को नियमानुसार पक्का आवास आबंटित किया गया।

मकानहीन परिवारों को मिल रहा लाभ

नगर निगम अधिकारियों ने जानकारी दी कि निगम क्षेत्र में निवासरत ऐसे नागरिक, जिनके पास देश के किसी भी हिस्से में स्वयं का पक्का मकान नहीं है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत कम दरों पर आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत पात्र नागरिकों द्वारा नगर निगम भिलाई की आवास शाखा में आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनकी जांच एवं सक्षम स्वीकृति के पश्चात लॉटरी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ आवास आबंटन

आवास आबंटन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई। लॉटरी कार्यक्रम के दौरान सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी. मोहन राव, नूतन साहू सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भविष्य में भी पात्र हितग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से आवास आबंटित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा सके।

Related posts

छत्तीसगढ़ के ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, DGP को नोटिस

बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, साइकिल सिखाने के बहाने गंदी हरकत