भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ट्रक और वैन की टक्कर, 11 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ट्रक और वैन की टक्कर, 11 लोगों की मौत

CG Prime News@दिल्ली. Horrific Road Accident in Thane Maharashtra 11 Dead महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना ठाणे की है। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लगा था।

भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ट्रक और वैन की टक्कर, 11 लोगों की मौत

11 लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सवार किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इनमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की हालत भी गंभीर है।

कल्याण से मुरबाड के बीच चलती थी वैन

वैन रोजाना की तरह आज सुबह भी पैसेंजर्स को लेकर कल्याण से मुरबाड जा रही थी। वैन में ड्राइवर समेत 12-13 लोग सवार थे। इसी दौरान रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो गई। राहगीरों ने बताया कि दोनों गाड़ियां स्पीड में थीं।

हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसके बाद तुरंत पुलिस और एबुंलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार