दुर्ग पुलिस का अवैध हथियारों पर होली स्पेशल अभियान

दुर्ग पुलिस ने होली के मद्देनजर सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने और ऑनलाइन मंगाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की।

दुर्ग. होली त्योहार को देखते हुए पुलिस ने अवैध धारदार हथियार रखने और सोशल मीडिया पर उनका प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। तकनीकी सेल और एसीसीयू द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का विश्लेषण कर ऐसे 27 व्यक्तियों की पहचान की गई, जिन्होंने हथियार मंगाकर फोटो अपलोड की थी।

आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

थाना छावनी में 02 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अन्य मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। नाबालिगों द्वारा पोस्ट किए गए आपत्तिजनक फोटो हटवाए गए और उनके अभिभावकों को समझाईश दी गई।

थाना स्तर पर कार्रवाई

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई इस प्रकार रही – थाना छावनी (06), मोहन नगर (04), जामुल (03), कोतवाली दुर्ग एवं मोहन नगर (02-02), सुपेला, भिलाई नगर, नेवई, पुरानी भिलाई, उतई, नंदिनी नगर एवं धमधा (01-01)। अभियान में कुल 02 नग धारदार हथियार जब्त किए गए।

पुलिस का संदेश

जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध हथियार रखने, ऑनलाइन मंगाने या सोशल मीडिया पर दिखाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।

दुर्ग पुलिस की अपील

पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध हथियार का संग्रह, क्रय, विक्रय या प्रदर्शन न करें। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी संदिग्ध वस्तुओं की डिलीवरी से पहले सत्यापन सुनिश्चित करें।

Related posts

दुर्ग जनदर्शन में 115 आवेदन, सिंचाई नहर का रास्ता बंद होने से किसान परेशान

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखकर भड़का पति, फावड़े से काटकर दोनों की हत्या

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने वापस लिया तलाक केस