Hit & run : तेज रफ्तार कार की ठोकर से उछली छात्र, गिरते ही मौत

प्रदेश में फिर एक बार हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार वाहन ने फिर एक की जान ले ली है। तेलीबांधा रिंगरोड पर आए हृदयविदारक घटना में घायल की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यहां दुखद बात ये है कि टक्कर मारने वाला चालक के दिल में दया नहीं आई और हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक बड़ी तेजी के साथ भाग खड़ा हुआ। ऐसा ही एक और मामला सप्ताहभर पहले बिलासपुर जिले में सामने आया था। जहां तीन लोगों की जान चली गई। एक हैवी ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मारा था।

पुलिस के अनुसार बता दें कि 21-22 साल की युवती की पहचान वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसाइटी निवासी श्रेष्ठा सत्यपथी के रूप में हुई है। युवती एसबीआई में पदस्थ एजीएम पिता के लिए दवाई लेने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। तेलीबांधा थाना इलाके में यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

निगम का क्लर्क 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच में ACB की रेड

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर