JEE Mains 2026 में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल में छिपा मोबाइल बरामद

भिलाई में JEE Mains परीक्षा के दौरान चप्पल में छिपा मोबाइल बरामद, हाईटेक नकल का खुलासा

भिलाई में परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला उजागर

दुर्ग. जिले के भिलाई स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित JEE Mains 2026 के दौरान नकल का एक अनोखा और हाईटेक मामला सामने आया है। एक परीक्षार्थी ने चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के कारण उसकी योजना विफल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चप्पल में छिपाया मोबाइल, जांच से बचने की कोशिश

भिलाई तीन थाना टीआई अंबर सिंह भारद्वाज 2 अप्रैल 2026 को National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षा ION Digital Zone Sirsakala स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में चल रही थी। प्रथम पाली में परीक्षार्थी आदित्य कुमार परीक्षा दे रहा था। केंद्र में प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, लेकिन उसने चालाकी से अपनी चप्पल पहले ही उतार दी, जिससे मोबाइल का पता नहीं चल सका।

गार्ड की सतर्कता से खुला राज

परीक्षा के दौरान सुबह करीब 11:08 बजे परीक्षार्थी बायो-ब्रेक के लिए वॉशरूम गया। लौटते समय उसकी चाल पर सुरक्षा गार्ड को संदेह हुआ, क्योंकि वह चप्पल घसीटते हुए चल रहा था। इस पर गार्ड ने उसकी चप्पल की जांच की, जिसमें चप्पल को काटकर अंदर मोबाइल फोन छिपाया हुआ पाया गया। घटना की जानकारी तुरंत परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को दी गई।

पुलिस कार्रवाई और केस दर्ज

प्रबंधन के निर्देश पर डायल 112 के जरिए पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुरानी भिलाई थाने में मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 9 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

प्रशासन का सख्त संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।


Related posts

अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जंग ली अंतिम सांस

दुर्ग सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

भिलाई में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद