Bhilai: रेलवे स्टेशन के पास 13 किलो गांजा के साथ गुजरात का युवक गिरफ्तार

Bhilai: रेलवे स्टेशन के पास 13 किलो गांजा के साथ गुजरात का युवक गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Bhilai: Youth from Gujarat arrested with 13 kg of ganja near railway station दुर्ग जिले के भिलाई में गुजरात का एक युवक 13 किलो गांजा के साथ पकड़ाया है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भिलाई रेलवे स्टेशन के पास पुल के नीचे बैठे एक युवक को पकड़ा। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उससे 13 किलो से ज्यादा मात्रा में गांजा मिला। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी गुजरात का रहने वाला है।

बैग की तलाशी में मिला 7 पैकेट गांजा

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम हाडा वनराज साबजी भाई (21) निवासी राजकोट, गुजरात बताया। टीम ने गवाहों की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें 7 पैकेट गांजा मिला। इन पैकेटों का वजन किया गया तो कुल 13.504 किलो गांजा निकला। बरामद गांजे की कीमत करीब 6 लाख 75 हजार 200 रुपए आंकी गई है।

पुलिस को मिली थी सूचना

दरअसल आरपीएफ (RPF) को 27 मार्च को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के स्टोर पारा इलाके में एक युवक संदिग्ध स्थिति में रेलवे ब्रिज के नीचे बैठा है, उसके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

जीआरपी को सौंपा मामला

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर ही तलाशी और जब्ती की पूरी कार्रवाई की और गांजे को सील कर लिया। इसके बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त गांजे को शासकीय रेलवे पुलिस थाना भिलाई को सौंप दिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश के बाद उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

Related posts

कोरबा में ASI के बेटे को बोलेरो सवार ने कुचला, मौत

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ चोरी, मंदिर के कर्मचारी के घर से मिले 10 लाख, गोबर में छिपाकर रखे थे पैसे

असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान शहीद, दो अग्निवीरवायु भी शामिल