दुर्ग में युवती ने की सुसाइड: बैंक केस और कोर्ट-कचहरी से थी परेशान

रावणभाठा संगम चौक, जामुल—जहां युवक पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या की गई।

भिलाई | मोहन नगर क्षेत्र के आदित्य नगर में किराए के मकान में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दल्लीराजहरा निवासी रेश्मा वर्मा के रूप में हुई है, जो वर्ष 2022 से इसाफ बैंक में कार्यरत थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच जारी है। (Young woman commits suicide in Durg: Troubled by bank case, court cases and love affair)

म्यूल अकाउंट केस के बाद बढ़ा तनाव

मोहन नगर थाना टीआई केशव कोसले ने बताया कि पुलगांव थाना पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट से धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई के दौरान रेश्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था, बाद में जमानत मिल गई। इस घटना के बाद उसकी नौकरी चली गई। उसने दूसरे बैंक में ज्वाइन किया, लेकिन रिलिविंग लेटर नहीं मिलने से वहां काम शुरू नहीं कर सकी।

प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक, रेश्मा का बिलासपुर निवासी विकास पांडेय से प्रेम संबंध था, जो निजी बैंक में कार्यरत है। 8 फरवरी को उसने अपने बॉयफ्रेंड की बहन से फोन पर बातचीत की, जिसमें कहासुनी हुई। इसके बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में आर्थिक और मानसिक परेशानी का जिक्र

पुलिस को मौके से कुछ पत्र मिले हैं, जिनमें बैंक की परेशानियां, कोर्ट कचहरी, गिरवी रखे जेवर और निजी संबंधों से जुड़े तनाव का उल्लेख है। उसने बैंक अधिकारियों पर सहयोग न करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related posts

40 हजार रुपए नहीं दिए तो पुलिस पकड़कर ले गई बेटे को, जेल में मौत

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, 5 बैठकें होंगी

भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला