जनरेशन कंपनी-बैंक ऑफ बड़ौदा एमओयू, 2700 कर्मियों को 3 करोड़ कवरेज

रायपुर में जनरेशन कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच कर्मचारियों के लिए विशेष पैकेज पर एमओयू हस्ताक्षर।

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी और Bank of Baroda के बीच नियमित कर्मचारियों के लिए विशेष सैलरी पैकेज और उन्नत बैंकिंग सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अनुबंध के तहत कंपनी के लगभग 2700 अधिकारी और कर्मचारियों को 3 करोड़ रुपये तक का बीमा कवरेज सहित कई वित्तीय सुविधाएं मिलेंगी।

एमडी एस.के. कटियार और बैंक प्रतिनिधि के बीच हस्ताक्षर

अनुबंध पर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस के कटियार और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि देवाकर के बीच हस्ताक्षर किए गए। श्री कटियार ने इसे कंपनी और कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को एक ही बैंक में आधुनिक और किफायती सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

12 लाख बीमा, दुर्घटना पर 1 से 2 करोड़ तक कवरेज

कंपनी के कार्यपालक निदेशक संदीप मोदी ने बताया कि इस पैकेज में 12 लाख रुपये तक का बीमा कवर शामिल है। वहीं दुर्घटना और विमान दुर्घटना की स्थिति में 1 से 2 करोड़ रुपये तक का कवरेज दिया जाएगा। इसके अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर, न्यूनतम ब्याज दर पर विभिन्न प्रकार के ऋण और रियायती दर पर लॉकर सुविधा भी उपलब्ध होगी।

मुख्यालय और ताप विद्युत गृहों के कर्मियों को लाभ

यह सुविधा कंपनी के मुख्यालय सहित हसदेव ताप विद्युत गृह, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह और अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह में कार्यरत कुल 2700 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगी। इन लाभों का फायदा उठाने के लिए कर्मचारियों को अपना सैलरी खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में खुलवाना होगा।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर महाप्रबंधक (वित्त) नंदनी भट्टाचार्य, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त सौमित्र दुबे, ए.के. चंद्राकर, उपमहाप्रबंधक अजय शर्मा तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के श्री पंकज उपस्थित रहे।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा