CG Prime News@दुर्ग.Ganja Smuggler Arrested in Durg दुर्ग जिले की पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 12 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा के साथ राजस्थान के इंटर स्टेट गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1,84,959 रुपए आंकी गई है।
बैग में अवैध मादक पदार्थ लेकर घूम रहा था युवक
थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल शर्ट पहनकर बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानों का पालन करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र बिश्नोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी नोकड़ा, गोदारा थाना भोजासार, जिला फलोदी (राजस्थान), हाल पता स्कूल चौक बोरसी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा एवं बिक्री रकम 1500 रुपए बरामद किया गया।
मामले में थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 299/2026 धारा 8(ग), 15(बी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. महेंद्र बिश्नोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी नोकड़ा, गोदारा थाना भोजासार, जिला फलोदी (राजस्थान), हाल पता स्कूल चौक बोरसी।