Big Breaking : पति के मौत के पांच दिन बाद फंदे पर झूल गई पत्नी, बाथरूम में पोती को लटके देख सदमे में दादी

भिलाई.CG Prime News @ पति की मौत के पांच दिन बाद उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले को जांच में लिया है। घटन शनिवार को सुबह की है। भिलाई-3 थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम गनियारी निवासी किरण बारले (20 वर्ष) और पति देव प्रसाद बारले अपने दादी के घर पर रहते थे। उसकी दादी सुबह जब उठी तो किरण घर में नजर नहीं आई। बाथरुम की तरफ गई। खिड़की से देखा तो किरण फांसी पर झूल रही थी। तत्काल शोर मचाया आस-पास के लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा गया।

पति के मौत से व्यथित थी
पुलिस ने बताया कि पांच दिन पहले बीमारी से पति देव प्रसाद बारले का निधन हो गया। इससे किरण काफी व्यथित हो गई। अपने जीवन से नाउम्मीद हो बैठी। उसे जीवन अंधकारमय लगने लगा और आत्मघाती कदम उठा लिया। देव प्रसाद ही परिवार का कर्ताधर्ता था। इस घटना से पूरे परिवार में शोक व्याप्त है।

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत