इंदिरा मार्केट दुर्ग में भीषण आग: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम जलकर राख

फायर ब्रिगेड का राहत कार्य जारी

दुर्ग. शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र स्टेशन रोड स्थित इंदिरा मार्केट में बुधवार सुबह एक भीषण अग्निकांड हो गया। यहां एक इलेक्ट्रॉनिक शो रूम के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि शो रूम में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया।(Huge fire in Indira Market Durg)

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। दोपहर तक दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में संघर्ष करते नजर आए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

स्टेशन रोड को दोनों तरफ ऐतिहातन किया गया ब्लॉक

इंदिरा मार्केट जहां यह हादसा हुआ, दुर्ग की सबसे व्यस्त जगहों में से एक है। आग की चपेट में पास ही स्थित एक ब्यूटी पार्लर प्रोडक्ट्स के गोदाम को भी नुकसान पहुंचा है। चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया है और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एहतियातन प्रशासन ने स्टेशन रोड के दोनों ओर के रास्तों को ब्लॉक कर दिया है।

बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि आगजनी की घटना से अपरा तफरी ना मचे इसलिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और राहत कार्य में कोई बाधा न आए। फिलहाल आग पूरी तरह बुझ नहीं सकी है और दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। नुकसान का सटीक आंकलन अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट हो चुका है।
स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में इस अग्निकांड को लेकर गहरी चिंता है, वहीं प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। यह घटना एक बार फिर बाजारों में फायर सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

Related posts

UPI Payment Charge: ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज

जमीन के सौदे में धोखाधड़ी करने वाला दलाल गिरफ्तार, सौदा करके दूसरे को बेच दी जमीन

शादीशुदा प्रेमिका को मिलने बुलाकर प्रेमी ने जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़कर कर दिया मौत के हवाले