दुर्ग पुलिस ने ढूंढा 202 गुम मोबाइल, SSP से फोन लेकर खिले चेहरे

दुर्ग पुलिस ने ढूंढा 202 गुम मोबाइल, SSP से फोन लेकर खिले चेहरे

CG Prime News@दुर्ग. Durg police have recovered 202 lost mobile phones  दुर्ग जिले में पुलिस ने 202 गुम हुए मोबाइल फोन को खोज निकाला है। सोमवार को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने वास्तविक मालिकों को वेरिफिकेशन के बाद उनका मोबाइल सौंपा। एसएसपी से मोबाइल लेकर कई लोगों के चेहरे खिल गए। उनका कहना था कि उन्होंने आस ही छोड़ दी थी कि उनका मोबाइल फोन कभी वापिस मिलेगा। पुलिस की सक्रियता से उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल फोन वापिस मिल गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने अलग-अलग थानों से मिले आवेदनों पर कार्रवाई की है। लगभग 60 लाख के गुमशुदा मोबाइल फोन को खोज निकाला है।

गुम मोबाइल खोजने चलाया विशेष अभियान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में लगातार थाना स्तर पर आवेदन प्राप्त हो रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, जिला दुर्ग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2026 तक गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित आवेदनों का तकनीकी विश्लेषण कर खोजबीन की गई।

दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद और बेमेतरा के फोन मिले

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों से विभिन्न कंपनियों के कुल 202 गुम मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपए है। बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन उपरांत संबंधित वास्तविक स्वामियों को वितरण किया जा रहा है। इस संपूर्ण कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने ढूंढा 202 गुम मोबाइल, SSP से फोन लेकर खिले चेहरे

SSP ने हेलमेट पहनने दिलाई शपथ

इसी अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई। आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने हेतु जागरूक किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की यदि उनका मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी हो गया है, तो तत्काल नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं। थाना रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत भारत सरकार के CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) पर स्वयं लॉगिन कर गुम मोबाइल की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व गुम मोबाइल नंबर को अनिवार्य रूप से आबंटित कराएं। पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाना रिपोर्ट की प्रति, गुम मोबाइल का बिल एवं आधार कार्ड आवश्यक होगा, जिसे निर्धारित स्थान पर अपलोड करना होगा। रिपोर्ट प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ह्रञ्जक्क प्राप्त होगा।

अंत में “Submit” विकल्प चयन करने पर रिपोर्ट सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी तथा संबंधित रिक्वेस्ट आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। उक्त प्रक्रिया पूर्ण करने से गुम मोबाइल की खोज, ब्लॉकिंग एवं आगे की वैधानिक कार्यवाही में सहायता प्राप्त होती है।

Related posts

भिलाई में एयर गन दिखाकर आहाता के गल्ले से लूट, आरोपी गिरफ्तार

IIT भिलाई का छठा दीक्षांत समारोह: कृति अरोड़ा और निधि सिंह ने जीते गोल्ड मेडल

शराब तस्करी मामले में दो आरोपित दोषी, दो-दो साल की सजा